सैफ अली खान ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बताया पसंदीदा कपल

सैफ के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ रहने पर काफी खुश और संतुलित नजर आते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Getty

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भारत के सबसे प्रसिद्ध कपल के रूप में देखा जाता हैं, और अब तो बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी उनके एक फैन हैं। करीना कपूर खान के एक रेडियो शो 'वॉट वीमेन वॉन्ट' पर सैफ ने बताया कि उन्हें विराट और अनुष्का की जोड़ी पसंद हैं।

जब करीना ने शो के दौरान सैफ से एक ऐसे कपल का नाम बताने को कहा जो शादी के बाद बहुत अच्छा कर रहे हो तो सैफ ने कहा कि "कौन जानता हैं ? हो सकता हैं आप ऐसा दिखा रहे हो कि आप अच्छे हैं लेकिन असल में ऐसा न हो। यह भी एक कला हैं।"

"मुझे विराट और अनुष्का पसंद हैं। मुझे लगता हैं कि वह साथ में काफी संतुलित नजर आते हैं। वह खुश हैं। शायद ऐसा हो सकता हैं कि यह मेरे माता-पिता (मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टैगोर) की वजह से हो, क्योंकि उनके बीच भी ऐसा ही सम्बन्ध था, जो मुझे पसंद हैं। एक फिल्मस्टार और दूसरा क्रिकेटर... दो बिलकुल अलग दुनिया," सैफ ने आगे कहा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी और तब से दोनों भारत के सबसे प्रसिद्ध कपल के रूप में देखे जाते हैं। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता हैं और इसकी तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को न्यूजीलैंड में घुमते देखा गया था, जहाँ पर भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।

 
 

By Raj Kumar - 14 Feb, 2020

    Share Via