https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
कोच वूरकेरी रमन के अनुसार महिला टी-20 विश्वकप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं भारतीय टीम

कोच वूरकेरी रमन के अनुसार महिला टी-20 विश्वकप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं भारतीय टीम

महिला टी-20 विश्वकप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

महिला टी-20 विश्वकप की ट्रॉफी के साथ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की कप्तान | Getty

इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के बारे में बात करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच वूरकेरी रमन ने बताया कि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने के प्रबल दावेदारों में से हैं। वूरकेरी रमन के अनुसार यह टीम भी 1983 में कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम की तरह इतिहास रच सकती हैं।

महिला टी-20 विश्वकप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा, जहां टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।

"जाहरी तौर पर हम सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने 2017 वनडे विश्वकप और 2018 टी-20 विश्वकप में लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया हैं। इसके बाद से उनकी फिटनेस, चुस्ती और मैदान पर उनके बल्लेबाजी के तरीके में बहुत बदलाव आया हैं," रमन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो  से बात करते हुए कहा।

कोच रमन का सपना हैं कि भारत निडर होकर प्रदर्शन करे और क्रिकेट में इतिहास रचे ताकि देश में महिला खेलों को और ऊँचा दर्जा मिल सके।

"जिस तरह से सभी अच्छा करना चाहते हैं और जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, यह स्पष्ठ हैं लेकिन देखना होगा की चीजे कैसे काम करती हैं। उनके पास सच में एक अच्छा मौका हैं, इतिहास रचने का।"

"अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, वे शायद वही करेंगी जो कपिल देव की टीम ने 1983 में भारतीय क्रिकेट के लिए किया था। अगर वह जीतते हैं तो वह सुपरस्टार बन जाएँगी," उन्होंने कहा।

 
 

By Raj Kumar - 13 Feb, 2020

    Share Via