https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
महेंद्र सिंह धोनी पहली बार श्री सत्य साईं बाबा की समाधि दर्शन के लिए पहुंचे पुट्टपर्थी

महेंद्र सिंह धोनी पहली बार श्री सत्य साईं बाबा की समाधि दर्शन के लिए पहुंचे पुट्टपर्थी

महेंद्र सिंह धोनी इस समय क्रिकेट से दूर हैं और अधिकतर समय परिवार के साथ छुट्टियों में बिता रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को पहली बार प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी पहुंचे। वह सुबह एक चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा पुट्टपर्थी हवाई अड्डे पर पहुंचे और साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा की समाधि के दर्शन किए।

प्रशांति निलयम से, वह डॉ. मुथु कुमार से मिलने के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गए, जो भारतीय क्रिकेट टीम और धोनी के लिए बाहरी डॉक्टरों के पैनल में शामिल है।

धोनी को कर्मचारियों साथ ‘अस्पताल के संस कैश काउंटर’ के आसपास देखा गया था। धोनी हॉस्पिटल की सुविधाओं से प्रभावित थे और उन्होंने इसकी सराहना भी की।

"मेरी मदद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। अच्छे काम को जारी रखें, जो आप इतनी लगन से कर रहे हैं। मेरी शुभकामनाएँ हमेशा आपके साथ हैं," धोनी ने कहा।

डॉक्टर मुथु कुमार, जो खेल औषधियों के विशेषज्ञ हैं, लंदन में काम करते हैं और पिछले 15 सालो से साल में दो बार फ्री सर्विस देने के लिए इस हॉस्पिटल में आते हैं। उनकी उपलब्धता के बारे में जानकार धोनी ने उनके साथ लगभग एक घंटे बात की और इस दौरान उनसे हॉस्पिटल में दिए जाने वाले ट्रीटमेंट के बारे में भी जानकारी ली।

 
 

By Raj Kumar - 12 Feb, 2020

    Share Via