विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में फैंस के साथ घुमते आये नजर

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहाँ दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं।

न्यूजीलैंड में अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली | Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड में हैं, जहाँ टी-20 सीरीज को 5-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज को उन्होंने 2-0 से गवा दिया हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली इन सब से दूर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ न्यूजीलैंड में समय बिताया। दोनों को गलियों में साथ घुमते हुए देखा गया, जहाँ वह काफी खुश थे और इस दौरान उन्होंने कई फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

दोनों इस दौरान सामान्य लुक में थे जहाँ विराट कोहली ने टी-शर्ट और ब्लैक पेंट के साथ बेसबॉल कैप पहनी थी जबकि अनुष्का शर्मा ने वाइट टॉप और ब्लैक पेंट पहनी थी, और इस लुक में दोनों की जोड़ी शानदार लग रही थी।

फैंस ने दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिनमे वह फैंस के साथ तस्वीर लेते समय काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा क्रिकेट फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा में आ गयी थी, जब उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जर्सी में देखा गया था। दरअसल अनुष्का शर्मा भारतीय महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में उनका किरदार निभा रही हैं, जिसके शुरुआत शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी।

 
 

By Raj Kumar - 10 Feb, 2020

    Share Via