वीडियो : सिंगर के स्टेज पर बुलाने के बाद शरमाकर दूर भागने लगे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में हार के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला हैं।

कार्यक्रम के दौरान पत्नी साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी | Instagramपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो पिछले विश्वकप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, इस समय अपना अधिकतर समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी उनकी पत्नी साक्षी के साथ एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर अरमान मलिक को फिल्म "एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी" का गाना गाते देखा जा सकता हैं जो वह धोनी को समर्पित कर रहे हैं।

अरमान मलिक इस दौरान धोनी को स्टेज पर बुलाते है लेकिन धोनी इनकार करते हुए दूर जाने लगते हैं। बाद में साक्षी और कुछ दोस्त मिलकर धोनी को स्टेज पर आने के लिये मनाते हैं, और धोनी अरमान मलिक के साथ स्टेज पर शामिल होते हैं। हालाँकि इस दौरान वह गाना गाने से मना कर देते हैं।

फिलहाल अगर महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर की बात करे तो बीसीसीआई ने इस बार उन्हें वार्षिक केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया हैं। इससे पहले धोनी वार्षिक अनुबंधों में ए श्रेणी के खिलाड़ी थे। धोनी को वार्षिक अनुबंध से बाहर करने का कारण, उनका पिछले कई महीनों से एक भी मैच न खेलना हैं।

धोनी को कुछ समय पहले ही रांची में रणजी टीम के साथ मैदान पर अभ्यास करते भी देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह राष्ट्रिय टीम में वापसी करेंगे। हालाँकि कुछ पूर्व खिलाड़ियों के अनुसार धोनी सिर्फ आईपीएल की तैयारी कर रहे थे।

 

 
 

By Raj Kumar - 28 Jan, 2020

    Share Via