महेंद्र सिंह धोनी के लिए भद्दे ट्वीट पर फैंस ने कमाल राशिद खान को लगाई लताड़

महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने अपने वार्षिक अनुबंध की सूची से बाहर कर दिया हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा पूरी इज्जत से लिया जाता है लेकिन पिछले कुछ समय में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं। 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेला था, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया था।

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में उनके भविष्य को लेकर कई सारी चर्चाएं भी हुई। हाल ही में बीसीसीआई ने अपने नए वार्षिक अनुबंधों के सूची जारी की और यहाँ से भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम को हटा दिया गया हैं। बीसीसीआई के इस निर्णय के बाद सभी फैंस काफी निराश नजर आये लेकिन इसी बीच फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल राशिद खान ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे उनको फैंस की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा।

"आज बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को बाहर फेंक दिया जैसे पूर्व में अन्य खिलाड़ियों के साथ किया था। मुझे यह यकीन था कि महेंद्र सिंह धोनी अन्य खिलाड़ियों की तरह न करके गौरव और सम्मान के साथ संन्यास लेंगे। लेकिन उन्होंने भी बाकी खिलाड़ियों की तरह किया 'कि जब तक धक्का मारकर नहीं निकालोगे, तब तक नहीं निकलूंगा'! #VerySad!" कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में लिखा।

उनका ये ट्वीट महेंद्र सिंह धोनी के किसी भी फैन को पसंद नहीं आया, जिसे बाद उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा।

 

 
 

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

    Share Via