https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
हरमनप्रीत कौर ने भारत की अंडर-19 टीम को दी आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के लिए शुभकामनाएँ

हरमनप्रीत कौर ने भारत की अंडर-19 टीम को दी आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के लिए शुभकामनाएँ

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम अपनी शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी से करेगी।

अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के अंडर-19 कप्तानो के साथ भारतीय कप्तान प्रियाम गर्ग | ICC

आईसीसी अंडर-19 विश्वकप की गतविजेता भारतीय टीम इस बार 17 जनवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो रहे टूर्नामेंट में अपनी पांचवी ट्रॉफी को जीतने की तैयारी कर रही हैं। जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम की कप्तानी इस बार प्रियाम गर्ग के हाथो में हैं जबकि ध्रुव गर्ग इस दौरान उपकप्तान की भूमिका में नजर आयेंगे।

टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को इस समय देशभर से शुभकामनाएँ मिल रहीं हैं। भारतीय टीम को इस समय टूर्नामेंट की सबसे भावी विजेता माना जा रहा हैं जिसने हाल ही में न्यूजीलैंड, ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक चतुष्कोणीय सीरीज में जीत दर्ज की हैं।

भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अब भारत की अंडर-19 टीम को इस टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। हरमनप्रीत इस समय खुद भी महिला टी-20 विश्वकप के लिए तैयारी कर रहीं हैं। हरमनप्रीत ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके अंडर-19 टीम को शुभकामनाएँ दी।

"इस सप्ताह अपने अंडर-19 विश्वकप की शुरुआत कर रहे युवा खिलाड़ियों को हरमनप्रीत कौर की तरफ से शुभकामनाएँ। अंडर-19 विश्वकप के लिए गुड लक। अपने देश के लिए खेलना हमेशा गर्व होता हैं। कप को वापस घर ले आओं। गुड लक, अच्छा खेलो," हरमनप्रीत ने अपने वीडियो में कहा।

अंडर-19 विश्वकप का 13 वां संस्करण इसी सप्ताह से साउथ अफ्रीका में शुरू होगा जिसमे 16 टीमें 4 ग्रुपों में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत अपनी शुरुआत 19 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

 
 

By Raj Kumar - 17 Jan, 2020

    Share Via