महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के नए वार्षिक अनुबंध की सूची से हुए बाहर, तेज हुई संन्यास की अटकले

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मुकाबला विश्वकप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ अपने नए अनुबंध में शामिल नहीं किया हैं, जिसके बाद उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की संभावनाएं भी बढ़ गयी है। धोनी ने विश्वकप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेला हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 90 मुकाबले खेलने के बाद 2014 में संन्यास ले लिया था। उन्होंने जनवरी 2017 में भारतीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

पिछली अनुबंध सूची तक महेंद्र सिंह धोनी ग्रेड ए का हिस्सा थे, लेकिन विश्वकप के बाद उन्होंने खुद को खेल के लिए अनुपलब्ध रखा था। धोनी अब अक्टूबर 2019 से लेकर सितम्बर 2020 तक 27 सदस्यों की इस सूची का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

दिनेश कार्तिक, खलील अहमद और अंबाती रायडू, अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें वार्षिक अनुबंध की सूची से बाहर किया गया हैं।

2019-20 के लिए बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध:

ग्रेड ए+ (7 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए (5 करोड़): रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

ग्रेड बी (3 करोड़): रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युज्वेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल।

ग्रेड सी (1 करोड़): केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुन्दर।

 

 
 

By Raj Kumar - 16 Jan, 2020

    Share Via