https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
युवराज सिंह ने निर्भया केस पर फैसला आने के बाद जाहिर की अपनी ख़ुशी

युवराज सिंह ने निर्भया केस पर फैसला आने के बाद जाहिर की अपनी ख़ुशी

निर्भया केस के सभी चार मुख्य आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है।

युवराज सिंह | Getty

मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्भया केस के चारो आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी। सभी आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7:00 बजे फांसी दी जायेगी। न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा को मृत्युदंड दिया। इस अपराध में दो अन्य लोग शामिल थे, जिनमे से एक की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा अपराध के समय नाबालिग था और जिसे बाल सुधारगृह में भेजा गया था।

कोर्ट के इस फैसले के बाद देशभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी कोर्ट के इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की है। युवराज ने कोर्ट का ये फैसला आने के बाद ट्वीट किया और लिखा, "नया सभी नैतिक कर्तव्यों का योग है, #Nirbhaya मामले पर अपने फैसले के लिए दिल्ली कोर्ट को नमन। तुम्हे शाश्वत शांति प्राप्त हो बहादुर।"

युवराज सिंह ने कुछ महीनो पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, जिसके बाद वह कई अन्य विदेशी क्रिकेट लीग में खेलते नजर आये है। युवराज भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 खेल चुके है। इस दौरान उन्होंने 12 हजार से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए है।

 
 

By Raj Kumar - 09 Jan, 2020

    Share Via