रविचंद्रन अश्विन ने भगोड़े नित्यानंद के देश 'कैलासा' पर किया मजाकिया ट्वीट, फैंस ने भी जमकर दिया साथ

रविचंद्रन अश्विन | Getty

भारतीय लोगों और वीजा का नाता बहुत अच्छा नहीं रहा है। जैसे ही आप अपने किसी साथी से विदेश यात्रा की बात करते है तो उनका एक ही सवाल होता है, वीजा मिलेगा क्या ?

यही विचार भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के भी दिमाग में आया जब उन्हें बलात्कार के आरोपी और भगोड़े नित्यानंद के खुद के एक नए देश 'कैलासा' के बारे में पता चला।

अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें कि नित्यानंद, जो अब एक भगौड़े घोषित किये जा चुके है, ने खुद का एक नया देश बना लिया है। इसका नाम उन्होंने 'कैलासा' रखा है, जिसका एक पासपोर्ट भी है। इस देश के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की गयी है, जिसके अनुसार कैलासा को सबसे बेहतर हिन्दू राष्ट्र बताया गया है।

रविचंद्रन अश्विन, जो सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते है, ने इस पर भी एक ट्वीट किया और लिखा, "इसका वीजा लेने की क्या प्रक्रिया है ? या फिर ये पहुँचने पर मिलेगा ?"

अश्विन के इस मजाकिया ट्वीट का जवाब फैंस ने और भी मजाकिया तरीके से दिया और उनमे से कुछ तो इतने मजाकिया थे की खुद अश्विन ने भी पलटकर उनको जवाब दिए।

 

 
 

By Raj Kumar - 04 Dec, 2019

    Share Via