महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने मिलकर की सिंगर जस्सी गिल के लिए एक यादगार ट्रिप की मेजबानी

   

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ जस्सी गिल और उनके दोस्त | Instagram

एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने सिंगर जस्सी गिल के लिए एक "यादगार यात्रा" की मेजबानी की। जस्सी गिल, जिनका हाल ही में एक गाना 'अल्लाह वे' कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुआ था, ने इस यात्रा से कुछ यादगार तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की। जस्सी गिल ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उनकी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा, उनके साथ समय शानदार बीता। "हमें यहाँ बुलाने के लिए माही भाई और साक्षी जी का शुक्रिया। हम सबका समय यहाँ शानदार गुजरा #unforgettabletrip," जस्सी गिल ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा।

 
 
 
 
 

गिल पिछले महीने ही 31 साल के हुए है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी भी पोस्ट कीं जिसमें साक्षी धोनी को उनके जन्मदिन के जश्न में हिस्सा लेते देखा जा सकता है। गिल और उनके दोस्तों भी फोटोज में काफी खुशी के मूड में नजर आ रहे है।

इस समय धोनी भी ने भी लम्बे समय से क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। धोनी को पिछले कुछ दिनों में अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हुए देखा गया है। धोनी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से ही भारतीय टीम से दूर चल रहे है।

इस ब्रेक के दौरान पहले भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा किया और फिर साउथ अफ्रीका व बांग्लादेश भारत दौरे पर आये। अब 6 दिसम्बर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के साथ घरेलु टी-20 सीरीज में भी धोनी को शामिल नहीं किया गया है।

  

 
 

By Raj Kumar - 04 Dec, 2019

    Share Via