2 वर्षीय सुजीत विल्सन की मृत्यु पर क्रिकेट बिरादरी ने व्यक्त किया शोक

सुजीत विल्सन | Twitter

सुजीत विल्सन शुक्रवार शाम को बोरवेल में गिर गए थे। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन चट्टानी इलाके और जटिल प्रक्रियाओं के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

भारतीय क्रिकेटरों आर अश्विन, हरभजन सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने दो वर्षीय सुजीत विल्सन के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख व्यक्त किया, जिन्हें तिरुचिरापल्ली में 80 घंटे से अधिक समय तक बोरवेल में फंसे रहने के बाद मंगलवार सुबह चिकित्सा अधिकारियों ने मृत घोषित कर दिया।

सुजीत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, क्रिकेटरों ने यह भी उम्मीद करी की इस तरह की घटनाएं फिर कभी नहीं होंगी। "#RIPSujith सच में उदास उदास सुबह। उम्मीद करते हैं कि ऐसी दुर्घटनाएं फिर से नहीं होंगी," अश्विन ने मंगलवार को ट्वीट में लिखा।

सुजीत शुक्रवार शाम को बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए लगभग 80 घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया लेकिन चट्टानी इलाके के चलते उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और बाद में मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
 

By Raj Kumar - 30 Oct, 2019

    Share Via