बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी सौरव गांगुली को बधाई

सौरव गांगुली | Getty

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये पहली बार नहीं जब गांगुली भारत के क्रिकेट प्रशासन का हिस्सा बनेंगे। 47 वर्षीय गांगुली पहले भी दो बार बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है।

91 साल के इतिहास में पहली बार विश्व की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का अध्यक्ष कोई पूर्व भारतीय क्रिकेटर होगा। 23 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक होगी जिसमे गांगुली का नाम सबके सामने रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम मुंबई के ट्राईडेंट में हुई अनौपचारिक बैठक के बाद गांगुली को इस पद के लिए सबसे ऊपर माना जा रहा है।

ये बैठक लगभग 5 घंटे तक चली जिसमे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष, एन श्रीनिवासन और सभी क्रिकेट एसोसिएशन से लगभग 100 सदस्य शामिल हुए थे। हालाँकि बैठक में पहली पसंद सौरव गांगुली नहीं थे बल्कि पहली पसंद ब्रिजेश पटेल को माना जा रहा था लेकिन बाद में अनुराग ठाकुर ने सौरव गांगुली के नाम की सलाह दी।

इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली को इस एक और उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने आने वाले समय के लिए बधाई देने के साथ ही उन्हें भारत और बंगाल का अभिमान बताया।

 

 
 

By Raj Kumar - 14 Oct, 2019

    Share Via