https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
क्रिकेटरों से इस बारे में क्यों नहीं पूछा जाता ? : दीपिका पादुकोण ने #MeToo पर दी प्रतिक्रिया

क्रिकेटरों से इस बारे में क्यों नहीं पूछा जाता ? : दीपिका पादुकोण ने #MeToo पर दी प्रतिक्रिया

दीपिका पादुकोण | Getty

जैसा कि आप में से कई लोग जानते होंगे, पिछले साल भारत में #MeToo आंदोलन जंगल की आग की तरह फैल गया था। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद, इस आंदोलन ने गति पकड़ ली। तब से, फिल्म उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योगों की कई हस्तियों ने आगे आकर अपने अनुभव साझा किए हैं। हालांकि, जब लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इस आंदोलन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक अलग ही तरह का जवाब दिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से #MeToo आन्दोलन के बारे में उनके विचार पूछे गए| इतने समय बॉलीवुड का हिस्सा होने के दौरान उनके अनुभव के बारे में उनसे पूछा गया। दीपिका पादुकोण को अपने स्वयं के अनुभव और टिप्पणियों को बताने के लिए कहा गया था। हालांकि, स्टार सेलिब्रिटी ने इस सवाल का बिल्कुल जवाब नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने इसे दूसरी फील्ड से जोड़कर अपने विचार रखे।

दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया कि क्रिकेटरों से कभी इस तरह के सवाल क्यों नहीं पूछे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी क्रिकेटर या खेल से जुड़े व्यक्ति से इस बारे में सवाल होते नहीं देखा, जबकि हर एक्टर से इस बारे में सवाल किया जाता है। इसके अलावा, दीपिका ने कहा कि सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हर उद्योग में यौन उत्पीड़न प्रचलित है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर गौर किया जाना चाहिए और सभी कार्य स्थलों में इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। ये समस्या हर जगह है सिर्फ बॉलीवुड में नहीं|

 
 

By Raj Kumar - 11 Oct, 2019

    Share Via