विश्व क्रिकेट के इन 5 महान बल्लेबाजों के नाम दर्ज है टेस्ट में सर्वाधिक रन, 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल

एलेस्टेयर कुक, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ | Getty

कुछ सालो पहले तक टेस्ट क्रिकेट में एशेज को छोड़कर और कोई बड़ी ट्रॉफी नजर नहीं आती थी जिसके कारण फैंस का भी रुझान टेस्ट क्रिकेट की तरफ इतना ज्यादा नहीं था| कारण साफ़ है, ये क्रिकेट का लम्बा प्रारूप है और इसकी जानकारी रखने के लिए फैंस को भी उतना ही अधिक समय खर्च करना पड़ता है जितना लम्बा मैच होता है| लेकिन टेस्ट क्रिकेट को और भी रोचक बनाने के लिए अब आईसीसी नए तरीके आजमा रहा है जिनमे से एक है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जिसे हाल ही में शुरू किया गया है| ऐसे में एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट की तरफ फैंस का रुझान बढ़ रहा है और वो इसमें बने रिकार्ड्स की तरफ भी ध्यान दे रहे है|

किसी भी प्रारूप में सबसे सामान्य रिकॉर्ड होता है वहां बने रनों का और भारत के लिए ये गौरव की बात है की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम दर्ज है| फिलहाल हम यहाँ उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जानने वाले है जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज है|

5. एलेस्टेयर कुक

एलेस्टेयर कुक | Getty

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक उन चुनिन्दा बल्लेबाजों में है जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन दर्ज है| अपने 12 साल के टेस्ट करियर में कुक ने 161 टेस्ट मैच खेले है जिनकी 291 पारियों में उन्होंने 12472 रन बनाए है| इस दौरान उन्होंने 45.35 के औसत से 33 शतक व 57 अर्द्धशतक लगाए है और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 294 रन रहा है|

4. राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ | Gettyभारत के पूर्व कप्तान और द वाल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ दुनिया के चौथे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है| द्रविड़ ने 164 मैचों की 286 पारियों में 13288 रन बनाये है और इस दौरान उनका औसत 52.31 रहा है| इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन रहा है और अपने 16 साल के टेस्ट करियर में इन्होने 36 शतक व 63 अर्द्धशतक लगाए है|

3. जैक्स हेनरी कालिस

जैक्स हेनरी कालिस | Gettyकालिस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज है जिनका टेस्ट करियर लगभग 18 साल तक चला है| इन्होने अपने करियर में 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में राहुल द्रविड़ से सिर्फ एक रन ज्यादा 13289 रन बनाए है| इनका औसत 55.37 का रहा है और अपने करियर के दौरान इन्होने 45 शतक व 58 अर्द्धशतक लगाए है|

2. रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग | Gettyऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते है| अपने 17 साल लम्बे टेस्ट करियर में पोंटिंग ने 168 टेस्ट मुकाबले खेले है जिनकी 287 पारियों में इन्होने 13378 रन बनाए है| इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है और इनका औसत 51.85 है| इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक व 62 अर्द्धशतक दर्ज है|

1. सचिन तेंदुलकर

 सचिन तेंदुलकर | gettyटेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड भारत के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने 24 साल के टेस्ट करियर में 200 टेस्ट मैच खेले है| सचिन ने इस दौरान 329 पारियों  में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए है| इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 रन नाबाद रहा है और इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक व 68 अर्द्धशतक दर्ज है|

 
 

By Raj Kumar - 04 Oct, 2019

    Share Via