विराट कोहली की फोटो पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने किया प्यार भरा कमेंट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली | Instagram

वेस्टइंडीज दौरे से आने के बाद अब भारतीय कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज में व्यस्त हो गए है लेकिन इससे पहले इन्होने दो सप्ताह तक आराम किया| कोहली ने इस दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताया और सोशल मीडिया पर कई सारे तस्वीरें पोस्ट की| विराट ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर एक दिल और अक्षर A बना हुआ था|

इस फोटो को को सिर्फ कुछ ही मिनट में 4 लाख से अधिक लोगो ने पसंद किया और 5 हजार से अधिक लोगों ने इस पर टिपण्णी की| हालाँकि इस दौरान लोगों का ध्यान अनुष्का शर्मा के कमेंट ने खींचा| अनुष्का ने इस पोस्ट पर दिल वाला एमोजी पोस्ट किया था|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Caught in the moment. Pic credit @anushkasharma ❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

ये सिलसिला यहीं नहीं रुका और विराट ने भी अनुष्का के कमेंट का जवाब देते हुए दिल वाला एमोजी पोस्ट किया और उनके प्रति अपने प्यार को जताया| दरअसल विराट की ये फोटो खुद पत्नी अनुष्का शर्मा ने ही क्लिक की थी|

इससे पहले भी विराट ने हाल ही में अनुष्का के साथ एक बीच की फोटो साझा की थी जिसमे वो अनुष्का की गोद में लेते नजर आ रहे थे| पिछले कुछ दिनो में ये कपल काफी ज्यादा समय साथ बिता रहे है और इस दौरान ये अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे है| दोनों ने पिछले दिनों में कई सारी बीच की फोटोज पोस्ट की है|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी और उसमें विराट ने भी कमेंट में दिल वाला एमोजी भेजकर अपना प्यार जताया था|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

फिलहाल कोहली साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में व्यस्त है जिसका पहला मैच रविवार को तेज बारिश के चलते रद्द कर दिया गया| सीरीज का अगला मुकाबला 18 सितम्बर को मोहाली में खेला जाएगा| 

 
 

By Raj Kumar - 16 Sep, 2019

    Share Via