विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच इस तरह हुई थी प्यार की शुरुआत

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | getty

क्रिकेट के मैदान पर हों या फिल्म के प्रीमियर पर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी में से एक हैं। दोनों अपने करियर के शिखर पर हैं और अहम मौकों पर एक दूसरे का साथ निभाते और समर्थन देते देखें गए है।

लेकिन विराट कहते हैं, यह उनके लिए आसान सफर नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में, भारतीय टीम के कप्तान ने अपने और अनुष्का के जीवन के बारे में कुछ बातें बताई। "अनुष्का भी मेरे जैसे ही मध्यम वर्गीय परिवारों से आती हैं। हमने इस सफलता को पाने के लिए अपनी-अपनी फील्ड में बहुत मेहनत की है," कोहली ने कहा|

उन्होंने यह कहते हुए अपने जीवन को समानताएं बताई कि कैसे वे एक ही चीज़ से गुजर रहे थे, लेकिन पूरी तरह से अलग दुनिया में। "वास्तव में जब हम अपने जीवन में पीछे देखते है तो पता चलता है की वह एक ही गति से चल रहा था लेकिन पूरी तरह से अलग दुनियाओं में। मेरे डेब्यू का समय अगस्त 2008 था, जब उसने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू की तो वो समय भी अगस्त 2008 था। यही समय था जब हम चर्चा में आये लेकिन एक दूसरे को जानते नहीं थे, जब तक की 2013 में मिले नहीं।"

विराट और अनुष्का की पहली मुलाक़ात 2013 में एक शैम्पू के एडशूट के दौरान हुई थी| इस समय के बारे में याद करते हुए कोहली ने बताया की किस तरह एक जैसा जीवन होने के चलते एक दूसरे के पास आये| "हम इतने सहज हो गए क्योंकि हम वास्तविक चीजों के बारे में बात कर रहे थे और जिनके साथ बहुत से लोग जुड़ भी नहीं पाते है। सिर्फ अगर आपने वो जीवन देखा है तो आप समझ पाएंगे की हम क्या बात रहे थे," कोहली ने कहा|

विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी की थी और इसे इतना नीजी रखा गया था कि मेहमानों को भी अंतिम समय तक शादी के स्थान की जानकारी नहीं दी गयी थी| इस शादी में सिर्फ 42 मेहमानों को बुलाया गया था| 

 
 

By Raj Kumar - 11 Sep, 2019

    Share Via