https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
अभिमन्यु ईश्वरन ने गांगुली और द्रविड़ को बताया प्रेरणा स्त्रोत; कहा, हैं टीम इंडिया में मौके की तलाश में

अभिमन्यु ईश्वरन ने गांगुली और द्रविड़ को बताया प्रेरणा स्त्रोत; कहा, हैं टीम इंडिया में मौके की तलाश में

अभिमन्यु ईश्वरन | Twitterदुनिया में अधिकतर को अपने कार्य में अनुभवी लोगों के साथ रहने और सीखने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ऐसा नहीं है| उन्हें पिछले कई सालों से एक साथ खेल के दो दिग्गजों से सीखने का मौका मिला है और अब उसी अनुभव और पाठों के साथ वो अगला बड़ा कदम लेने के लिए तैयार है|

अभिमन्यु ईश्वरन के प्रदर्शन में निरंतरता और टॉप आर्डर में उनकी तकनीक उन्हें औरों से अलग बनाती है| और हाल की दिनों में ये भी चर्चा है कि चयनकर्ता पृथ्वी शॉ की अनुपस्थिति में उन्हें टॉप आर्डर में आजमा सकते है|

अभिमन्यु को हाल ही में रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला जहाँ उन्होंने बंगाल की और से खेलते हुए दिल्ली के 183 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली| इनके प्रदर्शन में निरंतरता जारी रही और दुलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी इन्होने इंडिया रेड के लिए 153 रनों की पारी खेली|  अभिमन्यु के इस प्रदर्शन का सीधा श्रेय सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को जाता है|

"मेरे जीवन में उनका [गांगुली] काफी प्रभाव रहा है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और हमने उन्हें एक आदर्श के रूप में देखा है। मैंने उन्हें भारत के लिए खेल खेलते और जीतते देखा है और यह एक बड़ी प्रेरणा है और अब तक वह हमें हर टूर्नामेंट के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते रहते है। आप ऐसे व्यक्ति से बहुत कुछ सीख सकते है," अभिमन्यु ने कहा|

"मैंने हमेशा राहुल द्रविड़ सर को आदर्श माना है और जिस तरह से उन्होंने खेल खेला और मैदान पर बल्लेबाजी की उसे पसंद किया है। तो, मुझे वो बेहद पसंद है लेकिन में खुदको किसी अन्य क्रिकेटर की तरह नहीं बनाना चाहता। में बेहद लकी था जो द्रविड़ के साथ खेलने और सीखने का मौका मिला। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है," द्रविड़ के बारे में बात करते हुए अभिमन्यु ने कहा|

प्रदर्शन में अपनी निरंतरता के बारे में बात करते हुए अभिमन्यु ने कहा की वो लगातार खुद में सुधार की कोशिश करते है और इसी से अपने प्रदर्शन में निरंतरता बना पाते है|

"मैं अपने खेल पर लगातार काम कर रहा हूं और मैं हर दिन और अपने कोच के साथ प्रयास करता हूं और सुधार करता हूं, हम चीजों पर काम करते हैं और हम कोशिश करते हैं और स्थितियों के अनुकूल होते रहे। हम विभिन्न परिस्थितियों में खुदको ढालने की कोशिश करते है और इसी से में अलग परिस्थितियों में भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता रख पाया हूँ," अभिमन्यु ने कहा|

दक्षिण अफ्रीका ए खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में उनके पास मौका होगा चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचने का, हालाँकि चीजे पूरी तरह चयनकर्ताओं पर निर्भर करेगी की उन्हें टेस्ट टीम से बुलावा आता है या नहीं  लेकिन अभिमन्यु हमेशा वेटिंग लिस्ट के शीर्ष पे होंगे|

 
 

By Raj Kumar - 10 Sep, 2019

    Share Via