https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
विराट कोहली की इस फोटो पर लोगो ने किया फोटोशॉप का इस्तेमाल

विराट कोहली की इस फोटो पर लोगो ने किया फोटोशॉप का इस्तेमाल

विराट कोहली | getty

विराट कोहली ने हाल में अपने फैंस के साथ बीच पर क्लिक की हुई एक फोटो साझा| लेकिन यहाँ अच्छे भले लग रहे कोहली की जगह फैंस को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की कमी महसूस होने लगी| फैंस ने इस बात में तनिक भी देर नहीं लगाई और कुछ ही देर में फिल्म 'बदमाश कम्पनी' से अनुष्का शर्मा की एक बिकिनी वाली तस्वीर को कोहली की फोटो के साथ फोटोशॉप की मदद से जोड़ दिया|

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब भी साथ में एक कपल के तौर पर बाहर निकलते है तो उनकी जोड़ी देखते ही बनती है| फैंस के साथ फोटो लेने से लेकर मीडिया के सामने खुद को रखने तक ये जोड़ी जानता है की चीजों को सही तरीके से कैसे करना है|

फिल्म जीरो के बाद से अनुष्का शर्मा ने अभी तक कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया था की वो गर्भवती है| हालाँकि बाद में अनुष्का ने इन सबको नकार दिया और कहा कि वो अभी फैमिली प्लानिंग नहीं कर रही है और अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त है|

 
 

By Raj Kumar - 09 Sep, 2019

    Share Via