पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल का आकांशा रंजन के साथ रिलेशनशिप में होने चर्चा में है| हाल ही में पता चला है की आकांशा रंजन ने उन्हें बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से भी मिलवाया था| अलिया की दोस्त आकांशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वहीँ आलिया भट्ट ने भी अब तक उनके साथ कई सारे तस्वीरें साझा की है|
आलिया ने ही सबसे पहले यह जाना कि आकांशा ने राहुल के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी थी। पता चला है की आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी इन सब में शामिल थे| ये कपल हाल ही में अलिया भट्ट के घर पर एक डिनर पार्टी के लिए मिली| हालाँकि ये पहली बार नहीं है जब राहुल, रणबीर से मिले हो| इससे पहले 2018 में दोनों ने मिलकर आईपीएल का एक प्री मैच शो होस्ट किया था|
इसके बाद राहुल ने आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन के बॉयफ्रेंड आदित्य सील से मुलाकात की, जो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आ चुके है। स्पॉटबॉय में छपी रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और आकांशा का रिश्ता आराम से चल रहा है और यह देखा जाना बाकी है कि क्या ये कपल मुश्किल समय में भी खरा उतरता है|