अब भी लद्दाख के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के लिए खेल सकते है - विनोद राय

विनोद राय | GETTYलद्दाख में उभरते खिलाड़ी अब आगामी में समय में अब जम्मू कश्मीर के लिए घरेलु क्रिकेट खेल सकते है, प्रशासको की समिति के मुख्य विनोद राय ने मंगलवार को कहा| भारतीय सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को लद्दाख और जम्मू कश्मीर को दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की हिदायत दी लेकिन बीसीसीआई के पास नए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लिए कोई निकाय नही है|

"हम लद्दाख के लिए इस समय कोई भी अलग से राज्य निकाय रखने का विचार नही कर रहे है। उस क्षेत्र के खिलाड़ी भविष्य में भी जम्मू कश्मीर के लिए बीसीसीआई के सभी घरेलु टूर्नामेंट में खेलना जारी रख सकते है।" विनोद राय ने मीडिया से कहा|

जम्मू कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है| रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन इस साल के अंत में दिसंबर में शुरू होगा|

जब राय से पूछा गया की क्या भविष्य में लद्दाख भी एक बीसीसीआई का एक वोटिंग करने वाला सदस्य होगा जैसे पुडुचेरी है जो अब एक केंद्र शासित प्रदेश है| राय ने इस पर कहा की अभी तक इस बात पर कोई विचार नहीं क्या गया है|

"इस बारे में अब तक कोई विचार नहीं किया गया है। व्यवस्था अभी भी वैसी ही रहेगी जैसी चंडीगढ़ के लिए है जो अब एक केंद्र शासित प्रदेश है। उनके खिलाड़ी बीसीसीआई के घरेलु टूर्नामेंट में या तो पंजाब के लिए खेल सकते है या फिर हरयाणा।"

 
 

By Raj Kumar - 06 Aug, 2019

    Share Via