महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गायिकी से जीता लोगो का दिल

आर्मी के साथ महेंद्र सिंह धोनी | GETTYपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारतीय आर्मी के साथ जम्मू और कश्मीर में अपनी ड्यूटी कर रहे है| हाल ही में उनके आर्मी के उनके सदस्यों के साथ वॉलीबॉल खेलने और अपने जूते पोलिश करने की विडियो वायरल हुए थे| अब एक और विडियो आया है जिसमे 38 वर्षीय धोनी गाना गा रहे है और वो वायरल भी हो गया है| धोनी इस विडियो में फिल  "कभी कभी" का गाना "में पल दो पल का शायर" गा रहे है|

महेंद्र सिंह धोनी 30 जुलाई से अपनी रेजिमेंट के साथ ड्यूटी पर तैनात है| "लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी यहाँ पहुँच चुके है और हमारी यूनिट को ज्वाइन कर लिया है," आर्मी के उच्च अधिकारियों द्वारा पिछले मंगलवार को कहा गया था|

वो अपनी 106 टीए बटालियन के साथ अगली 15 अगस्त रुकेंगे और इस दौरान गश्त गार्ड और पेट्रोलिंग की ड्यूटी संभालेंगे| धोनी ने आर्मी में शामिल होने के लिए क्रिकेट से लगभग 2 महीने का आराम लिया है जिसकी वजह से वो टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए है|

 
 

By Raj Kumar - 06 Aug, 2019

    Share Via