डैनियल विटोरी को उम्मीद हैं कि न्यूजीलैंड 2023 विश्व कप में खिताब जीतेगी

जिमी नीशाम मार्टिन गुप्टिल को सांत्वना देते हुए  | Getty

न्यूज़ीलैण्ड के दिग्गज डैनियल विटोरी ने उम्मीद जताई हैं कि न्यूजीलैंड 2023 विश्व कप में खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी|

आईसीसी के लिए अपने कॉलम में उन्होंने लिखा हैं कि, ‘‘इस बात पर ध्यान दे रहा हूँ, कि न्यूजीलैंड के लिये आगे क्या होने वाला हैं| हम निश्चित रूप से  वर्तमान टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं देख रहे हैं| ये टीम बहुत अच्छी है और टीम के बहुत से सदस्य अगले विश्व कप के लिये उपलब्ध होंगे| इसलिए उनके पास ख़ितान जीतने के लिए कुछ खास है|"

उन्होंने लिखा हैं कि, ‘‘वे बहुत सारा अनुभव लेकर आगे बढ़ेंगे और मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आ रहा हैं, जिससे ये माना जाए कि  ये 15 खिलाड़ी चार साल बाद भारत में खिताब जीतने के लिये प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं|" पूर्व कप्तान का कहना हैं कि केन विलियमसन के नेतृत्व वाली टीम को विश्वकप 2019 में अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए|

"न्यूजीलैंड के खिलाड़ी निराश जरूर होंगे, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात पर गर्व होना चाहिए कि उन्होंने विश्व कप के फाइनल में कैसा प्रदर्शन किया था|"

विटोरी ने कहा कि, "विश्वकप में दोनों टीमों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया| प्रत्येक समय पर दोनों शीर्ष पर थीं और फिर उन्होंने इसे अपने नियंत्रण में लिया| इसलिए आप इस मैच के कई हिस्सों का विश्लेषण आसानी से कर सकते हैं|" 
 

 
 

By Pooja Soni - 17 Jul, 2019

    Share Via