न सिर्फ टीम इंडिया बल्कि पूरा भारत बुधवार का वो दिन नहीं भूल सकता जहाँ विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था|
मैनचेस्टर की मुश्किल पिच पर 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का शीर्ष क्रम 71/5 पर ही सिमट गया था| जिसके बाद सारा दामोदार एक बार फिर से एमएस धोनी के पास आए गया, जो भारत की उम्मीदों को पूरा करने के लिए नम्बर 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए आये थे| जहाँ धोनी ने अपनी 50 रनो की पारी के साथ भारत को जीत दिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी, लेकिन इसके बावजूद वे विफल रहे और इसके साथ ही भारत का फाइनल में पहुँचने का सामना भी टूट गया|
लेकिन हार के बावजूद धोनी के प्रयासों की जमकर सराहना की जा रही हैं| खेल के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी को विश्व क्रिकेट में उनके योगदान के लिए बधाई दी| हाल ही के दिनों में, मीडिया और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज की काफी आलोचना की थी| आलोचनाओं ने उनका किसी साये की तरह पीछा किया|
38 साल की उम्र में, यह विश्वकप धोनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था| जिसके बाद धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों ने और भी तेज़ आग पकड़ ली हैं| कीवी के हाथो में मिली हार को ध्यान में रखते हुए गिलक्रिस्ट ने धोनी के करियर पर अपने विचार शेयर किये|
अधिकांश आस्ट्रेलियाई लोगों की तरह, गिलक्रिस्ट भी एक धोनी समर्थक हैं और उन्होंने हमेशा ही उन्हें बहुत सम्मान दिया है| गिलक्रिस्ट के अनुसार, क्रिकेट में धोनी का योगदान दुनिया कभी नहीं भूल सकती हैं|
साथ ही उन्होंने शांत रहने और आत्म-विश्वास के उनके गुणों की भी प्रशंसा की जिसने कठिन परिस्थितियों में टीम इंडिया की काफी मदद की है| विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद, गिलक्रिस्ट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “यकीन नहीं होता कि आप खेल रहे हैं, लेकिन धन्यवाद एमएस धोनी, आपने खेल को बहुत कुछ दिया है| हमेशा आपके शांत रहने और आत्म-विश्वास की सराहना की जाएगी|"
Not sure if you are playing on but thanks @msdhoni You have given the game so much. Always admired your calmness and self belief. #CWCUP2019 @BCCI
— Adam Gilchrist (@gilly381) 11 July 2019