पूर्व इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के पीछे की शांति का अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी है|
एएनआई से बात करते हुए पनेसर ने बताया हैं कि, "विराट कोहली कप्तान के रूप में खुद को अभिव्यक्त करने में सक्षम हैं लेकिन इसके पीछे की शांति का कारण एमएस धोनी है|" रविवार को धोनी 38 साल के हो गए हैं| कहा जा रहा हैं कि मौजूदा विश्व कप को दिग्गज खिलाड़ी का आखिरी वनडे मैच हो सकता हैं|
उसी के बारे में बात करते हुए पनेसर ने कहा कि धोनी का लक्ष्य विश्वकप जीतकर क्रिकेट से अंतिम विदाई लेना| होगा| उन्होंने कहा कि, "यह शायद धोनी का सपना है क्योंकि यह उनका आखिरी एक दिवसीय मैच हो सकता है, जिसमें वह खेल रहे हैं और विश्व कप जीतने के साथ ही रिटायर होना चाहते हो| मुझे यकीन है कि वह शायद विश्व कप जीत कर अपनी अंतिम विदाई लेना चाहते हैं|"
यह पूछे जाने पर कि भारत के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में उनका क्या सोचना हैं, तो इस पर पूर्व इंग्लैंड के स्पिनर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी इकाई पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है|
पनेसर ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की सराहना करते हुए कहा कि, "भारत के सीम हमलावरों (निश्चित रूप से) ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है| उन्हें विश्व में नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मिले हैं| मोहम्मद शमी अपनी हैट्रिक के साथ शानदार फॉर्म में हैं|"
विश्वकप में अब तक भारत के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, पनेसर ने कहा हैं कि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और शानदार क्रिकेट खेल रही हैं| उन्होंने आगे कहा कि भारत बहुत आसानी से स्थिति के अनुकूल हो सकता है|
उन्होंने कहा कि, "भारत बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है| उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला (ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)| जब उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ खेला, तो उन्होंने पहले बल्लेबाजी की और एक विशाल स्कोर उनके सामने रखा| भारत इस समय बहुत ही अनुकूल स्थिति में है| वे चेज़ करने में सक्षम हैं|"