संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा पर की टिपण्णी तो इस टेलीविजन अभिनेता ने किया उन पर जोरदार कटाक्ष

संजय मांजरेकर | Getty

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर अक्सर ही अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहते हैं और हाल ही में उन्हें एक बार फिर से ऐसा की काम किया था|

दरसल मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा को बिट्स एंड पिसेस (छोटा-मोटा) खिलाड़ी करार दिया था, जिसके बाद कई विवादों ने जन्‍म दिया था| और इसके लिए मांजरेकर की जमकर आलोचना भी हुई थी| जिसके बाद जडेजा ने भी ट्विटर पर मांजरेकर की इन टिप्पणियों पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी| 

जहाँ जडेजा ने मांजरेकर को याद दिलाया था कि उन्होंने उनसे ज्यादा मैच खेले हैं और अभी खेल भी रहे हैं| साथ ही भारतीय आल-राउंडर ने मांजरेकर को वर्बल डायरिया से पीड़ित भी बताया था और उन्हें खिलाड़ियों का सम्मान करने की सलाह भी दी थी|  

इस बीच, टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता ने एक वीडियो के माध्यम से मांजरेकर पर जोरदार कटाक्ष किया| इस क्लिप में उन्हें एक टॉयलेट पॉट पर बैठे हुए देखा जा सकता हैं| उनके साथ उनके एक दोस्त को भी देखा जा सकता हैं, जो उन्हें स्थिति का विश्लेषण करने में मदद कर रहा हैं और दोनों ने मिलकर मांजरेकर पर कटाक्ष किया हैं|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Have you been #MANJREKARED yet? #BitsAndPieces #CricketWorldCup #Jadeja #India #AlAndNox @alekhsangal

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta) on

 
 

By Pooja Soni - 09 Jul, 2019

    Share Via