क्या केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को कर रहे हैं डेट?

केएल राहुल | Getty

टीम इंडिया विश्वकप 2019 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक उन्होंने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया हैं| 

वहीं भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल भी अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीत रहे हैं| इस बीच उनके अफेयर की खबरे आग की तरह फ़ैल रही हैं| मीडिया रिपोट्स के अनुसार केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं| इस कपल के एक करीबी एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की हैं| 

हालाँकि अभी तक अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और भारतीय क्रिकेटर ने अपने इस रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा नहीं की हैं| दरअसल, इन दोंनो को अकांक्षा रंजन कपूर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में देखा गया था, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|

इस तस्वीर में अकांक्षा रंजन के साथ क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी नजर आ रहे हैं| खबरों की मानें तो राहुल और अथिया की मुलाकात एक म्यूचल फ्रेंड के दोस्त द्वारा हुई थी| वहीं बताया जा रहा है कि जब राहुल और अथिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया था|

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

...n i’m so good with that ????

A post shared by ????Kanch (@akansharanjankapoor) on

 

 
 

By Pooja Soni - 29 Jun, 2019

    Share Via