CWC 2019 : "एम एस धोनी सही समय पर दिखाएंगे अपना करिश्मा" : संदीप पाटिल

एमएस धोनी | getty

एम एस धोनी ने इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप 2019 में अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया हैं| उन्होंने कार्डिफ के सोफिया गार्डन में वार्म-अप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक ज्यादा था| इसके बाद, उन्होंने सॉउथेम्पटन के रोज बाउल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34 रन और लंदन के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ 27 रन बनाये थे|  

लेकिन पिछले कुछ मैचों में 37 वर्षीय कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं| हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी धोनी ने 52 गेंदों में 28 रनो की पारी खेली थी| जिसके बाद उनकी इस धीमी बल्लेबाज़ी की काफी आलोचना हुई थी|

जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि उन्होंने किसी खास इरादे का प्रदर्शन नहीं किया और स्पिनरों का सामना करते हुए थोड़ा सकारात्मक नज़र आये| हालांकि, एक अन्य सेवानिवृत्त भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल का मानना ​​है कि धोनी जरूरत के समय ही अपना खेल खेलेंगे और टीम को टूर्नामेंट में बाद में मदद करेंगे|

The Quint के लिए अपने कॉलम में पाटिल ने लिखा हैं कि, "इसी तरह, एक खिलाड़ी को भी सही समय पर शीर्ष पर  होना चाहिए और मेरे शब्दों को याद रखे| पूर्व कप्तान  'कैप्टन कूल' कभी भी अपना करिश्मा दिखा सकते हैं और जब वह ऐसा करते हैं, तो निश्चित रूप से टूर्नामेंट में बाद के चरणों में वह भारतीय टीम की मदद करेंगे|"

पाटिल ने आगे लिखा हैं कि, "जब भी भारत ने खुद को दबाव में पाया हैं, तब कप्तान, उप-कप्तान और गेंदबाज सभी सलाह के लिए धोनी के पास गए और ज्यादातर समय टीम के लिए यह काम भी किया हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 26 Jun, 2019

    Share Via