गौतम गंभीर ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर ट्वीट करके आम आदमी पार्टी के हमशक्ल वाले आरोप का उड़ाया मजाक

गौतम गंभीर | TWITTERपूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब एक नेता गौतम गंभीर के विपक्षी आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष जारी है| आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में खड़े हो रहे गौतम गंभीर कर कई आरोप लगते रहे है| विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है की गौतम गंभीर ने चुनावी रैली में उनके हमशक्ल का इस्तमाल किया फैंस का ध्यान खींचने के लिए|

गौतम गंभीर की फोटो जिनमे वो चार में नजर आ रहे है और उनका हमशक्ल चुनावी रैली के दौरान हाथ हिला रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है| इस बात के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया, साथ ही उन पर कई आरोप भी लगे| एक अन्य आरोप को लेकर पूर्व क्रिकेटर के चरित्र पर भी सवाल उठाये जा रहे है जिसके बाद कई पूर्व और वर्तमान भारतीय क्रिकेटरों ने ट्विटर पर उनके प्रति समर्थन दिखाया है|

गौतम गंभीर ने बाद हमशक्ल का इस्तमाल करने के सभी आरोपों को खारिज किया और कहा की आम आदमी पार्टी हार के डर से ऐसे तरीके आजमा रही है| हालाँकि 37 वर्षीय गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ बड़े आराम से चुनाव को जीत लिया था|

गौतम गंभीर ने हाल ही विपक्षी पार्टी पर एक और कटाक्ष करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी अनेजा के साथ एक फोटो अपलोड की| उन्होंने हमशक्ल इस्तमाल करने वाले आरोप पर कटाक्ष करते हुए अपनी बेटी को ही अपना हमशक्ल बताया| "कुछ लोगों को लगता है की मेरा कोई हमशक्ल है, उन्हें सही साबित कर रहा हूँ|" गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा|

 
 

By Raj Kumar - 21 Jun, 2019

    Share Via