राशिद खान ने युवराज सिंह को उनके सन्यास पर दी सलामी

राशिद खान | Getty
भारत के धुरंधर बाएं हाथ के क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोमवार को अपने अन्तर्राष्टीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया|

भारत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक, युवराज ने 2000 से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 17 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं प्रदान की और अंततः फैसला किया कि अब उनका समय आगे बढ़ने का है| उनका ये फैसला तब सामने आया, जब टीम इंडिया इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट विश्व कप खेल रहा हैं|  

अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान, जो इस समय विश्व कप खेलने में व्यस्त हैं, ने भी युवराज के संन्यास लेने के फैसले पर कई अन्य लोगों की तरह अपनी हैरानी जाहिर की| 20 वर्षीय ने एक ट्वीट के माध्यम से सिर्फ पूर्व भारतीय क्रिकेटर के प्रति अपना आदर व्यक्त किया|

हालांकि 20 वर्षीय ने भी युवराज सिंह के खिलाफ कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनके साथ जरूर खेला है| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं कि, “मैदान के अंदर और बाहर आपकी ताकत और विश्वास वास्तव में प्रेरणादायक हैं| आपके द्वारा किए गए अंतर और खेल के लिए खिलाड़ी, फैंस आपको बहुत याद करेंगे| आप हमेशा एक प्रेरणा बने रहेंगे|"

 
 

By Pooja Soni - 12 Jun, 2019

    Share Via