युवराज सिंह के क्रिकेट को अलविदा कहने पर बॉलीवुड जगत ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रियाएं

युवराज सिंह | Getty

पूर्व भारतीय आल-राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी सन्यास लेने की घोषणा की, जिसके बाद फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने उनकी शानदार उपलब्धियों की सराहना की|

युवराज की पत्नी और अभिनेत्री हेज़ल कीच ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युवराज के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए की एक फोटो शेयर की थी| इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, "इसी के साथ एक युग का अंत हुआ| खुद पर गर्व करें| और अगले चैप्टर की ओर बढ़ें| ढेर सारा प्यार|"

हेजल की ये पोस्ट शेयर करने के बाद युवराज की एक्स गर्लफ्रेंड ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों की जोड़ी ऐसे ही बनी रहे| इतना ही नहीं किम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट करते हुए लिखा कि, "अच्छा खेला युवराज| खेल में कुछ अविस्मरणीय पलों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन| आपका अगला चरण हेज़ल के साथ बहुत ही आकर्षक हो|"

बॉलीवुड की अन्य फिल्म हस्तियों ने भी युवराज को शुभकामनाएं दी| अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि वह क्षण अभी भी उनके दिमाग में है, युवी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2007 में विश्व T20 में लगातार 6 छक्के जड़े थे| 

उन्होंने लिखा कि, "प्रिय युवराज, आपने हमेशा अपनी शानदार पारी के साथ हमारा मनोरंजन किया|  भारत को आप पर गर्व है, मिट्टी का सच्चा बेटा|"

वही उनके दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी ने उन्हें "एक सच्चा चैंपियन" बताते हुए लिखा कि, "एक कठिन निर्णय लेने के लिए, अपने आँसुओं को छुपाना आसान नहीं है| आपने सबसे ऊंचे उतर-चढ़ाव को देखा हैं| आप हमेशा मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटर और एक दोस्त रहे हैं| शुक्रिया जर्सी नंबर 12, क्या पारी है |"

अनुष्का शर्मा ने भी युवराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह "योद्धा और सभी के लिए प्रेरणा" रहे हैं| वरुण धवन ने कहा कि वह हमेशा "खेल का एक महान राजदूत" रहा है| जबकि अनुपम खेर ने लिखा कि, "आपने दुनिया भर में लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है जिसका जीवन के प्रति रवैया एक पूर्ण विजेता के रूप में रहा हैं|आपके जैसे लोग रिटायर नहीं होते हैं| हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना होगी|" 

वही आयुष्मान खुराना ने युवराज को "एक आदर्श रोल मॉडल" बताया| उन्होंने लिखा कि, "मैदान के अंदर और बाहर आप एक  असली योद्धा हैं| आपके जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ कामना करता हूँ|"

अर्जुन कपूर को लगता है कि हर भारतीय बच्चा हमेशा युवराज को एक ऐसे फाइटर होने के लिए याद रखेगा, जिसने मैदान के अंदर और बाहर कभी भी हार नहीं मानी। 

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा कि, "यह दिन फिर कभी नहीं होगा क्योंकि युवराज जैसी प्राकृतिक प्रतिभा फिर कभी पैदा नहीं होगी|" वही सोनू सूद ने लिखा कि, "लीजेंड रिटायर नहीं होते| वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं|"

 

 
 

By Pooja Soni - 11 Jun, 2019

    Share Via