ग्रीम स्वान ने इस खिलाडी को बताया अपने समय का सबसे खतरनाक बल्लेबाज

ग्रीम स्वान | Getty

इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान ने अपनी फिरकी से विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया, जहाँ उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को भी अपनी फिरकी से खूब परेशान किया|

स्वान अपने खेल के दिनों में शीर्ष पर रहे हैं और पर्थ टेस्ट के बाद 2013/14 एशेज के दौरान उन्होंने संन्यास ले लिए था| उन्होंने 2000 में अपना वनडे डेब्यू किया था और 2008 में टेस्ट डेब्यू किया था| अपने करियर में, उन्होंने इंग्लैंड के लिए 60 टेस्ट, 79 वनडे और 39 टी20 अन्तर्राष्टीय मैच खेले हैं| जहाँ उन्होंने 255 टेस्ट, 104 एकदिवसीय और 51 T20I विकेट लिए थे और उनका संन्यास क्रिकेट की दुनिया में सबसे चर्चित विषयो में से एक था|

हाल ही में क्रिकइंफो के 25 सवालों के सेगमेंट में ग्रीम स्वान से उनके साथियों और उनके करियर के बारे में कई सवाल पूछे गए| जब उनसे यह सवाल पुछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाज स्पिन के अच्छे खिलाड़ी थे या नहीं तो स्वान ने तुरंत नकारात्मक जवाब दिया| उन्होंने आगे बताया कि किसी भी देश के पास स्पिन के खिलाफ सही तकनीक वाला बल्लेबाज नहीं है|

इसके अलावा, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं| हालाँकि स्वान ने स्वीकार किया हैं कि उन्होंने कभी बॉलीवुड फिल्में नहीं देखीं और केवल शाहरुख खान को जानते थे क्योंकि उन्होंने कभी-कभी उनसे मुलाकात की थी|

सबसे दिलचस्प सवालों में से एक यह था कि जब उनसे उनके लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कालिस का नाम लिया|

 
 

By Pooja Soni - 15 May, 2019

    Share Via