https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2019 : रोहित शर्मा ने बेटी समायरा के साथ मुंबई इंडियंस की चौथी आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मनाया

IPL 2019 : रोहित शर्मा ने बेटी समायरा के साथ मुंबई इंडियंस की चौथी आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मनाया

रोहित शर्मा | IANS

भले ही रोहित शर्मा आईपीएल के इस सीजन में बतौर बल्लेबाज़ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हो, लेकिन एक कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम और फैंस को निराश होने का कोई मौका नहीं दिया, क्योकि फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित अपनी चौथी खिताबी जीत हासिल की हैं|

रविवार को हैदराबाद में फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से मात देने के बाद, मुंबई आईपीएल की चौथी खिताबी जीत हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई हैं| यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद में एक रन से फाइनल जीता है, इसके पहले साल 2017 में इसी अंतर से उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मात दी थी|

इस बीच कप्तान रोहित ने अपनी बेटी समायरा के साथ अपनी इस खिताबी जीत का जश्न मनाने का फैसला किया| पापा रोहित को अपनी के साथ इस खूबसूरत पल का आनंद लेते हुए देखा गया, जहाँ रोहित जीत के बाद अपनी बेटी को गोद में लेकर मैदान पर बैठे हुए नज़र आये| इसके अलावा जहाँ भी मुंबई का मच खेला गया था, हर मैच में उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में नज़र आई| और मानो ऐसा लगता है कि बेटी समायरा भी  अपनी माँ के नक्शेकदम पर चलने वाली है और आने वाले दिनों में अपने पिता को चीयर करने की तैयारी कर रही हैं|

इस मुकाबले में रोहित ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मुंबई के खिलाफ अपनी के कुल स्कोर में केवल 15 रनो का ही योगदान दिया| इस जीत के साथ, रोहित अब टूर्नामेंट के इतिहास में पांच बार खिताब जीतने वाले सबसे सफल खिलाड़ी भी बन गए हैं|

उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और उसके बाद उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत दिलाई थी| साथ ही रोहित ने एमएस धोनी को भी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान के रूप में पीछे छोड़ दिया हैं| रोहित ने आईपीएल के इस सीजन में15 पारियों में 28.92 की औसत से 405 रन बनाये थे|

 

 
 

By Pooja Soni - 13 May, 2019

    Share Via