https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
IPL 2019 : विराट कोहली ने डेल स्टेन के साथ 10 साल पुरानी यादो को किया ताज़ा

IPL 2019 : विराट कोहली ने डेल स्टेन के साथ 10 साल पुरानी यादो को किया ताज़ा

विराट कोहली और डेल स्टेन | IANS

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं|

इस सीजन के मध्य से बैंगलोर से जुड़ने वाले स्टेन ने अब तक सिर्फ दो मैच ही खेले हैं| पहला मैच स्टेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को खेला था और दूसरा रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था| इन दोनों ही मुकाबलों में स्टेन ने दो-दो विकेट लिए थे|

रविवार को चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्टेन ने पारी के पहले ओवर में शेन वॉटसन और सुरेश रैना का विकेट लेते हुए बैंगलोर को 1 रन से जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी| इन दोनों के विकेट गिरने के बाद चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई| चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली ने 10 साल पुराना एक फोटो शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं| इस फोटो में 21 वर्षीय कोहली डेल स्टेन के साथ जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे हैं|

ये तस्वीर साल 2010 की है जब स्टेन आरसीबी का हिस्सा थे| स्टेन ने 2008-10 से आरसीबी के लिए तीन आईपीएल के सीजन खेले हैं| लेकिन 2011 में वह डेक्कन चार्जर्स में शामिल हो गए थे| अब उन्होंने नौ साल बाद एक बार फिर से आरसीबी में वापसी की है| मैच के बाद वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली और स्टेन ने आईपीएल में अपने इस सफर के बारे में बात की|

विराट ने कहा हैं कि, "हमने पिछले चार में से तीन मैच जीते हैं और यह बहुत अच्छा लगता है| दस साल के बाद स्टेन के साथ जश्न मनाना बहुत ही शानदार अनुभव है| हमने कभी नहीं सोचा था कि 2010 में हमारे द्वारा मनाया गया ये जश्न हम फिर से मनाएंगे|"

स्टेन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, “आरसीबी के साथ वापसी करना बहुत ही शानदार अनुभव हैं और सोशल मीडिया पोस्ट बहुत सारी यादो को ताज़ा करती हैं| यह दिखाता है कि आप कितने अच्छे रहे हैं और इस व्यक्ति (कोहली) ने क्या बदलाव लाया हैं और वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है|"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My most favourite #10yearchallenge ever! ????

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 

 
 

By Pooja Soni - 23 Apr, 2019

    Share Via