https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2019 : बैंगलुरू के खिलाफ एम एस धोनी की शानदार पारी ने किरण मोरे को साल 2006 की याद दिलाई

IPL 2019 : बैंगलुरू के खिलाफ एम एस धोनी की शानदार पारी ने किरण मोरे को साल 2006 की याद दिलाई

एमएस धोनी | IANS

बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व प्रमुख और पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर किरण मोरे का कहना हैं कि एमएस धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है|

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार मोरे ने कहा हैं कि, “वाह। वह शानदार थे| यह एक शानदार पारी थी और यह पारी केवल इस बात को दर्शाती है कि उम्र कभी भी एक मापदंड नहीं है| धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है| सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज, सभी अपने करियर के आखिर में पूरी क्षमता के साथ खेले हैं|"

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलुरू के खिलाफ 48 गेंदों पर 5 चौकों और 7 छक्‍कों की मदद से 84 रनो की नाबाद पारी खेली थी| आखिरी ओवर में चेन्नई को मैच जीतने के लिए छह गेंदों पर 26 रनो की जरुरत थी और धोनी ने उमेश यादव के इस ओवर में 24 रन बनाकर मैच लगभग जीत ही लिया था, लेकिन टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा|

मोरे ने कहा कि धोनी 37 साल की उम्र में अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं| उन्होंने आगे कहा हैं कि खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उनकी उम्र नहीं बल्कि उनकी फिटनेस मायने रखती है|

पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर ने कहा हैं कि,  "बैंगलुरू के खिलाफ खेली गई उनकी उनकी पारी ने मुझे साल 2006 की याद दिला दी| उस समय एक युवा धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में तूफान मचा दिया था| निश्चित रूप से विश्व कप में वह टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे|"

 
 

By Pooja Soni - 23 Apr, 2019

    Share Via