CWC 2019 : श्रीकांत के अनुसार विराट कोहली और एमएस धोनी भारत को एक बार फिर से विश्व कप दिला सकते हैं

विराट कोहली और एमएस धोनी | Getty

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णामाचारी श्रीकांत का कहना हैं मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता, महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव के पूरक का काम करेगी, जिससे कोहली टीम इंडिया को एक बार फिर से विश्व कप जीता सकते हैं|

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हैं कि , "हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान है जो उदाहरण से टीम का नेतृत्व करते हैं| उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वह जिम्मेदारी लेते हैं| इसलिए किंग कोहली और कूल धोनी मिलकर भारत को एक बार फिर से विश्व कप दिला सकते हैं|"

विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा हैं कि,  "यह टीम जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है| टीम इंडिया को खुद पर भरोसा रखते हुए बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए|"

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा हैं कि, "जब आत्मविश्वास की बात की जाती हैं, तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिए सचिन तेंदुलकर, आक्रामकता के लिए विराट कोहली और दृढता के लिए एम एस धोनी|" 

श्रीकांत यूनिसेफ के साथ आईसीसी के क्रिकेट फोर गुड कार्यक्रम ‘वनडे फोर चिल्ड्रन' के कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे| उन्होंने वहाँ कहा कि, "क्रिकेट एक महान एकीकरण कारक है और यह आपको बहुत सारे सबक देता है| आप अपने व्यक्तित्व, जीवन कौशल को विकसित करते हैं, तनाव प्रबंधन, नेतृत्व, संचार और टीम के काम के बारे में सीखते हैं|"

“खेल अपने आप में एक शिक्षा है| आप आज के समय में केवल किताबी कीड़ा नहीं बन सकते हो| बच्चों को खेल खेलना है और स्वस्थ रहना है| खेल स्कूल पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यदि आप एक इंसान के रूप में जीवन में रोशनी लाना चाहते हैं, तो आपको खेल में अच्छा होना चाहिए| क्रिकेट आपको ये सब सिखाता है|"
 

 
 

By Pooja Soni - 22 Apr, 2019

    Share Via