CWC 2019 : इमरान खान ने विश्व कप में सफल होने के लिए टीम भावना, एकता और जुनून के महत्व पर दिया जोर

इमरान खान | Getty

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान ने शुक्रवार को इंग्लैंड में होने वाले  विश्व कप में सफल होने के लिए टीम भावना, एकता और जुनून के महत्व पर जोर दिया हैं|

इमरान ने विश्व कप टीम को बताया, जिन्होंने इस्लामाबाद में अपने आवास पर उनसे मुलाकात की, विशेष रूप से कप्तान सरफराज अहमद को, जो प्रदर्शन और उदाहरण के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं|
 
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इमरान ने सरफराज से कहा हैं कि, “आप इस टीम के नेता हैं और पूरी टीम आपका आदर करती हैं|  जब कोई नेता प्रदर्शन करता है और जुनून दिखाता है, तो उसका खिलाड़ी भी ऐसा ही करता है|"

उनके प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने टीम से कहा कि, “जोश और योजना के साथ एक चैंपियन पिच पर  कदम रखता है| टीम भावना जीत के लिए महत्वपूर्ण है| आपके कौशल, खेल भावना और आपके आचरण के साथ, पाकिस्तान का गौरव बढ़ाएं|"
 
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि पूरा देश उनकी प्रशंसा करेगा| उन्होंने कहा हैं कि, "पूरे देश की प्रार्थना आपके साथ है| एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना एक बड़े ही सम्मान की बात है| आप राष्ट्र के राजदूत हैं और लोगों की निगाहें आप पर ही टिकी हुई हैं और उनकी आशाएँ आपके साथ हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 20 Apr, 2019

    Share Via