निश्चित ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आज का दिन सबसे रोमांचक दिनों में से एक रहा होगा| क्योकि एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था|
निश्चित ही फैंस इस टीम में उन खिलाड़ियों को देखने की उम्मीद कर रहे थे, जिनका वे समर्थन कर रहे थे| लेकिन, यहाँ चयनकर्ताओं के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध थे, ऐसे में उनके लिए भी एक संतुलित टीम का चयन करना काफी मुश्किल रहा होगा| टीम की घोषणा करने से पहले बहुत से विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी पसंद की टीम इंडिया का चयन किया था और अपने इन विचारो को अपने फैंस के साथ शेयर भी किया था| उन्ही में से एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और क्रिकेट विशेषज्ञ इरफान पठान भी थे|
इरफान अपनी राय व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं| साथ ही वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए भी कमेंटटरी कर रहे हैं| विश्व कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा होने से ठीक एक दिन पहले ही इरफ़ान ने ट्विटर के माध्यम से अपनी बहुप्रतीक्षित 15 सदस्यी भारतीय टीम का खुलासा किया| उन्होंने अपनी टीम में नंबर चार पर विजय शंकर को शामिल कर कुछ लोगो को आश्चर्यचकित कर दिया|
दरअसल टीम इंडिया में नंबर चार का स्थान लम्बे समय से एक पहेली सा बना हुआ, इसके अलावा हाल के कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये विषय सबसे अधिक बहस का विषय भी बना हुआ हैं| इसके अलावा 34 वर्षीय क्रिकेट विशेषज्ञ ने अपने टीम में केएल राहुल, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा का भी चयन किया हैं|
1) Cap Virat 2) Rohit 3) Shikhar 4) vijay 5) Dhoni 6) Kedar 7) Hardik 8) Kuldeep 9) Chahal 10) Shami 11) Bumrah 12) Bhuvi 13) Rahul 14) Rayudu 15) Jadeja
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 15, 2019
My World Cup team...