IPL 2019 : देखिये- कैसे ज़ीवा धोनी ने आल-राउंडर ड्वेन ब्रावो को कैप पहनना सिखाया और जीता सबका दिल

कप्तान एमएस धोनी बेटी ज़ीवा धोनी के साथ | IANS

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल की ही तरह इस साल भी आईपीएल में धूम मचा रही हैं| चेन्नई ने अब तक खेले गए सभी 8 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की हैं| जिसके साथ ही वह पॉइंट टेबल में शीर्ष पर बनी हुई हैं|

रविवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी चेन्नई ने जीत का स्वाद चखा| टीम के कप्तान एमएस धोनी जहाँ एक ओर मैदान में अपना जलवा बिखरते हैं वही दूसरी तरफ मैच के बाद उनकी बेटी ज़ीवा धोनी मैदान अपना जलवा बिखरते हुए सबका दिल जीत लेती हैं| 

रविवार की शाम भी ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला, जहाँ जीत के बाद ज़ीवा ने चेन्नई के स्टार खिलाड़ियों के साथ कुछ शानदार पल साँझा किये| ज़ीवा, जो कि पापा एमएस धोनी की तरह, जो कि क्रिकेट में बहुत लोकप्रिय हैं, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहती है, जहाँ उनके वीडियो और तस्वीरें कुछ ही पलो में वायरल हो जाते हैं| रविवार को भी ज़ीवा ने मैच के बाद चेन्नई के आल-राउंडर ड्वेन ब्रावो को कैप पहनना सिखाया| 

दरअसल ब्रावो ने अपनी कैप उल्टी पहनी हुई थी, तो ज़ीवा ये देखकर उन्हें बताया कि कैप को कैसे  पहना जाता हैं| इस दौरान का एक छोटा सा वीडियो चेन्नई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया, जिसे यहाँ देखा जा सकता हैं- 

 

 
 

By Pooja Soni - 15 Apr, 2019

    Share Via