CWC 2019 : संजय मांजरेकर और आकाश चोपड़ा ने विश्वकप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया चयन

 भारतीय क्रिकेट टीम | Getty

भारतीय चयन समिति आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन पूर्व क्रिकेटरों ने 30 मई से होने वाले इस महा इवेंट के लिए पहले ही अपनी टीम का चुनाव कर लिया हैं|

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर और आकाश चोपड़ा ने अपने अपेक्षित 15 सदस्यीय टीम की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की हैं| अंबाती रायडू, केएल राहुल और रिषभ पंत जैसे उम्मीदवारों ने  मांजरेकर और चोपड़ा दोनों की सूची में ही स्थान हासिल किया है|

चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "4 तेज़ गेंदबाज़ो का चयन करो| यह इंग्लैंड है, जहाँ कोई सफल हो सकता है, तो वह हैं रायुडू और पंत|" वही मांजकर ने इस बात पर भी सभी का ध्यान आकर्षित किया हैं कि शंकर पर उनका विचार बदल गया|

इससे पहले शनिवार को, वीरेंद्र सहवाग, जिन्होंने तीन विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया हैं, ने भी इस महा आयोजन के लिए अपनी टीम का चुनाव किया था|
 

 
 

By Pooja Soni - 15 Apr, 2019

    Share Via