https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
CWC 2019 : रोजर बिन्नी ने भारत को विश्व कप टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का चुनाव करने की दी सलाह

CWC 2019 : रोजर बिन्नी ने भारत को विश्व कप टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का चुनाव करने की दी सलाह

रोजर बिन्नी | AFP

जब इंग्लैंड में विश्व कप जीतने की बात आती है, तो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी निश्चित रूप से कुछ बातो की जानकारी रखते हैं|

अगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारत अभी भी गेंदबाजी विभाग के आमूल परिवर्तन और संयोजन के बारे में निश्चित नहीं है| जबकि इंग्लैंड की परिस्थितियाँ तेज़ गेंदबाज़ो के लिए अच्छी तरह से सहायक हैं| परिणाम स्वरुप, टीम इंडिया को कुछ कठिन सवालों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या दो लेग स्पिनर को खिलाने का|

या फिर टीम को एक लेग स्पिनर और एक ऑफ स्पिनर के साथ विश्वकप में खेलना चाहिए? मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार लगभग इंग्लैंड में हमले का नेतृत्व कर रहे हैं| यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का टीम में एक साथ चुनाव करता हैं या फिर उनमे से किसी एक को चुनेगा|

अब जैसा कि टीम-प्रबंधन ने इस पर विचार करना बंद कर दिया हैं, रोजर बिन्नी का कहना हैं कि टीम को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत होगी, न कि एक स्पिनर की| उनका मानना हैं कि स्पिनर इंग्लैंड में कोई खेल नहीं जीत सकते हैं और भारत को गेंदबाज चुनने के लिए सलाह दे सकते हैं, जो गेंद को सीम दे सकता हैं| बिन्नी ने चौथे गेंदबाज़ के रूप में उमेश यादव का चयन किया हैं|

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बिन्नी ने बताया हैं कि, "मैं एक स्पिनर को छोड़ कर, एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का चयन करूंगा, जो कि आपके लिए मैच जीत सकता है| यह उन स्पिनरों के लिए नहीं है जो इंग्लैंड में आपके लिए मैच जीत सकते हैं| मैं ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना चाहूंगा, जो गेंद को सीम कर सके| मुझे लगता है कि इंग्लैंड में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो गेंद को जल्दी सीम कर सके| भुवी ऐसा ही खिलाड़ी है जो ऐसा कर सकता है| उमेश यादव भी एक अच्छा चुनाव हो सकते हैं क्योंकि वह भी गेंद को सीम करते हैं और उन्हें गति भी हासिल हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 03 Apr, 2019

    Share Via