रोहित शर्मा और समायरा की इस वीडियो को देख रणवीर सिंह बोले "एक नंबर"

रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा |

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा की एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| इस वीडियो में रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ गली बॉय फिल्म का एक रैप गाते नज़र आ रहे है| 

आपको बता दे कि रोहित शर्मा और रीतिका के घर इस साल एक नन्हीं परी ने जन्म लिया और रोहित ने जनवरी में अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी| उसके बाद अब रोहित शर्मा ने समायरा के साथ दूसरी बार एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की| 

रोहित और उनकी बेटी की यह वीडियो इतनी प्यारी थी कि रणवीर सिंह जिनकी फिल्म का गाना रोहित वीडियो में गा रहे है ने भी इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि "ओहो रोहित भाई, एक नंबर"  

 

 
 

By Akshit vedyan - 25 Mar, 2019

    Share Via