CWC 2019: खलील अहमद विश्व कप अवसरों के लिए हैँ आशावादी

खलील अहमद | Getty

21 वर्षीय खलील अहमद अपनी गेंदबाज़ी के प्रवाह से सभी को प्रभावित करते हें| उनकी गेंदबाजी लय के बारे में बहुत कुछ सकरात्मक  है और उनके आइडल जहीर खान हें|ज़हीर ने उन्हें बताया था कि "वर्तमान में जियो"|

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार खलील ने गुरुवार को बताया हें कि, "मैंने महान ग्लेन मैकग्राथ और सेंथिलनाथन सर से एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भी बहुत कुछ सीखा है|"

और मैकग्राथ की कीमती सलाह उसके पास रहती है| खलील उन अनमोल शब्दों को हमेशा याद रखते हैँ, जिसमे उन्होंने बताया था कि "प्रारूप के बावजूद, हमेशा ऑफ-स्टंप के शीर्ष पर हिट करने की कोशिश करें|"

खलील ने मुंबई वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके थे| यह एक शानदार पर्दर्शन था, जहाँ उन्होंने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के माध्यम से सभी को खूब प्रभावित किया था|  

खलील ने कहा कि, "मुझे सैमुअल्स की बर्खास्तगी याद है| मैंने उसे दो इनस्विंगर्स पर बोल्ड किया था और फिर एक आउटस्विंगर पर उन्हें आउट किया था|" 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के हालिया दौरों से बहुत कुछ हासिल किया जहाँ खलील छोटे प्रारूपों में शामिल हुए थे| उन्होंने बताया कि, "मैंने भरत अरुण सर (भारत के गेंदबाजी कोच) से बात की और वह हमेशा ही उत्साह बढ़ाते है|"

खलील ने कहा कि उनकी गति उनकी ताकत थी| उन्होंने बताया कि, "मुझे 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से देखा गया है और मैं लगातार 140 की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर रहा हूँ| अगर मैं उस गति से गेंद को आगे बढ़ा सकता हूँ, तो मैं बल्लेबाजों के लिए समस्या पैदा कर सकता हूँ|"

उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, लेकिन खलील ने अपने विश्व कप के सपने को नहीं छोड़ा है|

उन्होंने कहा कि, "मेरे पास एक अच्छा आईपीएल है और जिस तरह से मैं गेंदबाज़ी करता हूँ, उससे मैं चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकता हूँ, मैं प्रतिस्पर्धा में वापसी कर सकता हूँ|"

 
 

By Pooja Soni - 22 Feb, 2019

    Share Via