विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वेलेंटाइन-डे का जश्न मनाने के बाद दिखे हाथों में हाथ डाले

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया|

दरअसल ये कपल दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ वेलेंटाइन-डे का जश्न मना कर मुंबई वापस लौट रहा था| और बस इस दौरान दोनों को ही कमरे ने पकड़ लिया| खास बात यह हैं कि इस दौरान ये दोनों ही एक जैसे ही (काले) रंग के कपड़ों में नजर आएं| दोनों ने काले रंग चश्मा भी लगाया हुआ था| इससे पहले वेलेंटाइन डे यानी कि 14 फरवरी 2019 को इस कपल ने दिल्ली के रेस्टोरंट में ही इस खास दिन का जश्न मनाया था, जो कि कोहली का ही रेस्टोरंट हैं|

विराट-अनुष्का की शादी को दिसम्बर 2018 में एक साल पूरे हो गए हैं| पिछले साल दिसंबर में इस कपल ने ऑस्टेलिया में अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाया था, जहाँ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रही थी| चूँकि टीम इंडिया, न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारत वापस लौट आई हैं, तो उन्हें अब यहाँ एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी हैं, जहाँ कप्तान कोहली को फिर से टीम का नेतृत्व करते हुए देखा जायेगा|

 
 

By Pooja Soni - 16 Feb, 2019

    Share Via