अभिनेत्री सोनम कपूर का दावा कि वह हैं भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर | Getty

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया हैं, लेकिन इससे उनके शादीशुदा होने का कोई लेना-देना नहीं हैं| 

दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए किया हैं, क्योकि उनकी अगली फिल्म का नाम हैं 'द ज़ोया फैक्टर' हैं| इस फिल्म में उनके चरित्र का नाम जोया सिंह सोलंकी हैं और इसलिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नाम बदलकर जोया सिंह सोलंकी रख लिया हैं| 

इसके अलावा उन्होंने एक और ऐसा काम किया हैं, जिसे देख सभी हैरान रह जायेंगे| सोनम ने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया हैं| जहाँ उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में लिखा हैं कि, 'भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म'|

इस फिल्म में सोनम के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता दुल्क्वेर सलमान होंगे| अनुजा चौहान द्वारा लिखी गई पुस्तक में, फिल्म 'द जोया फैक्टर' में ज़ोया एक एडवरटाइजिंग एजेंट हैं, जिसका जन्म ठीक उसी समय हुआ था, जब टीम इंडिया ने साल 1983 में अपना पहला विश्व कप जीता था| 

ज़ोया काम के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ यात्रा करती है और अंततः उन्हें टीम के कप्तान से प्यार हो जाता हैं| फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और इसमें अंगद बेदी भी हैं| सोनम के चाचा संजय कपूर फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाएंगे| यह इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार की जा रही हैं| अभी के लिए तो सिर्फ इतनी ही जानकारी उपलब्ध की गई हैं, लेकिन ये फिल्म निश्चित ही लोगो को आकर्षित करने वाली, क्योकि यह फिल्म क्रिकेट से सम्बंधित हैं|

 
 

 

 
 

By Pooja Soni - 16 Feb, 2019

    Share Via