https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
रैक्स सिंह भारतीय अंडर-19 टीम में चुने जाने वाले पहले मणिपुर के खिलाड़ी बने

रैक्स सिंह भारतीय अंडर-19 टीम में चुने जाने वाले पहले मणिपुर के खिलाड़ी बने

रैक्स सिंह

बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले जाने वाले दो चारदिवसीय मैचों के लिए भारत अंडर-19 टीम की घोषणा की हैं|

जिसके चलते इस टीम में चयनकर्ताओं ने मणिपुर के तेज गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह को शामिल किया हैं और इसी के साथ रैक्स टीम इंडिया के लिए खेलने वाले मणिपुर के पहले खिलाड़ी भी हैं| पिछले साल दिसंबर में रैक्स ने 11 रन देते हुए 10 विकेट लिए थे, जिसके बाद ही वे सुर्ख़ियों में आये थे| ऐसे में अब रैक्स पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपने करियर की शुरुआत करेंगे|

चयन समिति ने इसके साथ ही पांच मार्च से शुरू हो रही चार देशों की सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 ए और इंडिया अंडर-19 बी टीम की भी घोषणा कर दी हैं| इन सीरीज में बाकी की दो टीमें दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमें होंगी|

पिछले साल रैक्स ने कूच बिहार ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए उनकी पूरी टीम को 11 रनो पर अकेले ही आल-आउट कर दिया था| रैक्स ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 95 ओवर में 6 मेडन ओवर भी फेंके थे| इस दौरान उन्होंने 5 बल्लेबाजों को बोल्ड, 3 खिलाड़ी एल्बीडब्ल्यू और दो को कैच आउट किया था| हालाँकि इस दौरान वे तीन बार हैट्रिक से भी चूक गए थे| 

चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया अंडर-19 टीम  कुछ इस प्रकार हैं- सूरज आहूजा (कप्तान/विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, वरुण नयनार, अवनीश सुधा, यशस्वी जायसवाल, वैभव कांडपाल, शौर्य सरण, ऋतिक शौकीन, मानव सुतार, मनीषी, साबिर खान, अंशुल कम्बोज, राज्यवर्धन हागारगेकर, रोहित दत्तात्रेय, रैक्स राजकुमार सिंह, वत्सल शमार|

इंडिया अंडर-19 ए के लिए टीम - नेहाल वढेरा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, कामरान इकबाल, अर्जुन आजाद, प्रियांश आर्य, शाश्वत रावत, ध्रुव चंद जुरेल, सिद्धेश वीर, रवि एम. बिश्नोई, युवराज चौधरी, शुभांग हेगड़े, यतिन मंगवानी, ईशान अफरीदी, कार्तिक त्यागी, हर्ष दुबे, आकाश सिंह|

इंडिया अंडर-19 बी के लिए टीम - राहुल चंद्रोल (कप्तान/विकेटकीपर), ठाकुर तिलक वमार्, वरुण लवांडे, आर्य सेठी, प्रगनेश कानपिलेवार, प्रदोष रंजन पॉल, सीमर रिजवी, नीतीश रेड्डी, प्रयास रायबर्मन, शिवम शमार्, अथर्व अंकोलेकर, सुमित जुयाल, प्रभात मौर्य, सुशांत मिश्रा, पुणार्ंक त्यागी, करण लाल|

 
 

By Pooja Soni - 14 Feb, 2019

    Share Via