https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
मुनाफ पटेल ने जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए उन्हें "आत्मविश्वास से भरपूर" खिलाड़ी बताया

मुनाफ पटेल ने जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए उन्हें "आत्मविश्वास से भरपूर" खिलाड़ी बताया

 जसप्रीत बुमराह  | Getty

2011 विश्व कप विजेता मुनाफ पटेल ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए, उन्हें एक "आत्मविश्वास से भरपूर" खिलाड़ी बताया है जो हमेशा ही सीखने के लिए तैयार रहता है| बुमराह वर्तमान में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में नंबर 1 रैंकिंग पर हैं|
 
स्पोर्ट्स तक के साथ एक विशेष साक्षात्कार में मुनाफ ने बताया हैं कि, "जसप्रीत बुमराह एक त्वरित शिक्षार्थी हैं| मुंबई इंडियंस को उन्हें मौका देने के लिए धन्यवाद| उन्होंने मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा से धीमी और यॉर्कर डिलीवरी सीखी और फिर शेन बॉन्ड और ज़हीर खान के साथ भी काम किया| वह एक आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति हैं और हमेशा ही दूसरों से सीखने के लिए तैयार रहते हैं| उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी कड़ी मेहनत की है| उन्होंने साबित किया है कि अगर आप सीखने के लिए तैयार हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं|"   

मुनाफ, जो 2011 में विजयी विश्व कप टीम का हिस्सा थे, ने कहा हैं कि भारत के पास एक मजबूत टीम है और 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें शीर्ष दावेदारों में से बताया हैं|

उन्होंने कहा हैं कि, "भारत की गेंदबाजी इकाई बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है| भारत की बल्लेबाजी हमेशा ही मजबूत रही है, लेकिन हमारी गेंदबाजी इकाई भी अब बहुत मजबूत हो गई है| हम विदेशों में मैच और सीरीज जीत रहे हैं और इससे विश्व कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा| हमारे पास मजबूत टीम हैं और यह हमें विश्व कप जीतने के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक बनाती है|"

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा हैं कि, "इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों के साथ पिचें होती हैं और हमारे पास टीम में गुणवत्ता वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं| हमारे स्पिनर भी टॉप क्लास के हैं| विश्व कप में हमारे पास मोके बहुत ज्यादा हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 08 Feb, 2019

    Share Via