वीरेंद्र सहवाग ने 2019 लोकसभा चुनाव में हरियाणा से बीजेपी के उम्मीदवार होने की खबरों पर ये कहा

वीरेंद्र सहवाग | Getty

हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बहुत ही जल्द राजनीति में  अपना हाथ आजमाने वाले हैं|

दरअसल खबरे ये थी कि सहवाग के 2019 लोकसभा चुनाव में हरियाणा से बीजेपी के उम्मीदवार होने की उम्मीद जताई जा रही हैं| जिसमे कहा गया था कि बीजेपी यहाँ रोहतक सीट पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ की उम्मीदवारी की संभावनाएं देख रहे है| लेकिन अब इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए खुद सहवाग ने ट्वीट करते हुए इन खबरों को अफवाह बताते हुए ख़ारिज कर दिया हैं| साथ ही उन्होंने ये भी बताया हैं कि ऐसी कि अफवाहे साल 2014 में भी फैलाई गई थी| उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा हैं कि न ही वे पहले इसमें दिलचस्प रखते थे और न ही अब रखते हैं|

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "कुछ चीज़े कभी नहीं बदलती हैं, जैसे कि ये अफवाहे| 2014 में भी और अब 2019 में भी इस अफवाह में कोई नवीनता नहीं आई हैं| तब भी कोई दिलचस्पी नहीं थी और अब भी कोई दिलचस्पी नहीं हैं|" इसके साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर कि हैं, जिसमे एक में साल 2014 में भी ऐसी ही अफवाह फैलाई गई थी और दूसरी तस्वीर में भी उसी खबर को दोबारा फैलाया गया हैं|

खबरों में ये भी बताया गया था कि रविवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोर कमिटी की हुई मीटिंग में शामिल हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया हैं कि रोहतक सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मात देने के लिए सहवाग के नाम की चर्चा की जा रही हैं| लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सहवाग की उम्मीदवारी को खरिज करते हुए कहा था कि अभी तो सहवाग बीजेपी से जुड़े भी नहीं हैं| खैर इन सब खबरों पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ ने खुद ही रोक लगा दी हैं|

 
 

By Pooja Soni - 08 Feb, 2019

    Share Via