क्या वीरेंद्र सहवाग लोकसभा चुनाव के लिए हो सकते हैं हरियाणा से बीजेपी के उम्मीदवार ?

वीरेंद्र सहवाग | getty

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तूफानी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब राजनीति में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं|

खबरे हैं की 2019 लोकसभा चुनाव में सहवाग हरियाणा से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं| बीजेपी यहाँ रोहतक सीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की उम्मीदवारी की संभावनाएं देख रही है| रविवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोर कमिटी की हुई मीटिंग में शामिल हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया हैं कि रोहतक सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मात देने के लिए सहवाग के नाम की चर्चा की जा रही हैं| हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सहवाग की उम्मीदवारी की चर्चा को खरिज करते हुए कहा हैं कि अभी तो सहवाग बीजेपी से जुड़े भी नहीं हैं| 

वही दूसरी तरफ बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को पूर्व क्रिकेटर तक यह पेशकश पहुंचाने को भी कह दिया हैं| नाम न बताने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातकरते हुए बताया हैं कि, "पार्टी ने सहवाग पर फैसला कर लिया है| अब यह सहवाग पर निर्भर करता है कि वह इससे सहमत होते हैं कि नहीं|जिस पार्टी नेता को सहवाग से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह दिल्ली और एनसीआर की राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं|"

सहवाग के अलावा सूफी गायक हंसराज हंस का नाम भी बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया हैं, जो हाल ही में कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं| खबरों के अनुसार वह सिरसा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बन सकते हैं| साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट को गंवा दिया था| सूत्रों के अनुसार, हंसराज हंस को अब क्षेत्र में काम शुरू करने के  लिए कहा गया है| हालांकि बराला ने इस खबर को भी ख़ारिज कर दिया हैं|

वही प्रदेश अध्यक्ष ने बताया हैं कि, "अभी तक हमने 2019 चुनाव के लिए प्रक्रिया कि शुरुआत नहीं की हैं| हंसराज हंस जरूर एक राजनेता हैं लेकिन सहवाग तो अभी तक पार्टी से जुड़े भी नहीं हैं| ये सभी बाते अभी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं| हमने किसी भी सीट के लिए अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया हैं|"  

 
 

By Pooja Soni - 07 Feb, 2019

    Share Via