पोर्ट आर्थर, टेक्सास, अमेरिका ने 5 फरवरी को शहीद अफरीदी दिवस घोषित किया

पोर्ट आर्थर की मेयर से शहीद अफरीदी दिवस का घोषणापत्र और शहर की चाबियाँ लेते हुए अफरीदी

(5 फरवरी, 2019) का दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में टेक्सास के पोर्ट आर्थर में महान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम समर्पित किया गया हैं|

फैंस ने इस पूरे दिन को पाकिस्तानी ऑलराउंडर को समर्पित करते हुए उनका सम्मान किया हैं| इसकी जानकारी खुद अफरीदी ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी हैं, जहाँ शाहिद ने कहा हैं कि वह टेक्सास के पोर्ट आर्थर शहर में एक दिन को उनके नाम पर समर्पित होने पर बहुत ही विनम्र महसूस कर रहे हैं|

उन्होंने इस सम्मान को एक ऐसे खेल के लिए स्वीकार किया, जिससे वे बहुत प्यार करते हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया हैं| स्टार क्रिकेटर ने अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया हैं|

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, शाहिद अपना कल्याणकारी संगठन चला रहे हैं जिसका नाम शाहिद अफरीदी फाउंडेशन है| उनके इस एनजीओ का उद्देश्य विभिन्न प्रयासों के माध्यम से वंचित समुदायों के जीवन में सुधार करना, देश के भीतर स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना और गरीबों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है|

 
 

By Pooja Soni - 06 Feb, 2019

    Share Via